Advertisement

हरसिद्धि में अवैध वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल 

-हरसिद्धि में अवैध वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के हरसिद्धि थानांतर्गत ग्राम हरसिद्धि, दुर्गा मंदिर के समीप से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की पहचान मो. हसमुद्दीन, पुत्र रहमतुल्लाह मियां, साकिन दुदही, थाना-हरसिद्धि, जिला-पूर्वी चंपारण के रूप में की गई है।

अभियुक्त टेंडर के नाम पर आम नागरिकों से अवैध वसूली कर रहा था।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से अवैध टिकट पर्चियां एवं 410 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रकरण में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली एवं ठगी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा जिला प्रशासन को दें।