-सिकरहना नदी में स्नान करने गए चार युवकों में एक की डूबने से मौत
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले के चिरैया प्रखंड क्षेत्र स्थित सिकरहना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में स्नान करने गए चार दोस्तों में एक की डूबने से हालत गंभीर हो गई और इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इस घटना की खबर पर स्थानीय मछुआरे ने साहस दिखाकर डूबते चारो युवकों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन इसमें एक युवक सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी देख कर लोगों ने अस्पताल ले गए पर एक उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान खड़तरी मध्य पंचायत निवासी सचिन कुमार उर्फ संतु (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी युवक हंसुआहा घाट पर नहा रहे थे, तभी सचिन गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने गए उसके तीन दोस्त भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक मछुआरे ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सचिन की हालत गंभीर हो चुकी थी। जिसे इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।











