Advertisement

पूर्व छात्र संगठन को मजबूत करने पर जोर, बांका में बैठक संपन्न

-पूर्व छात्र संगठन को मजबूत करने पर जोर, बांका में बैठक संपन्न

बांका। बांका विभाग के पूर्व छात्र संयोजक एवं सह-संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण बिहार प्रांत के प्रमुख एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सह-प्रमुख अनुराग महाराणा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर तथा करहरिया विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और आगत अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख ने कहा कि पूर्व छात्र संस्थान की अमूल्य धरोहर हैं। उनके भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ-साथ अपने विद्यालय के प्रति गहरा लगाव होता है, जिसे बनाए रखना आवश्यक है।

 

अनुराग महाराणा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पूर्व छात्रों को अपने विद्यालय से जुड़ाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व छात्र भौतिक संसाधनों की व्यवस्था, कक्षा अध्यापन, आर्थिक सहयोग तथा विभिन्न आयोजनों में भागीदारी के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि विद्या भारती का पूर्व छात्र पोर्टल उपलब्ध है, जिस पर सभी को पंजीकरण करना चाहिए। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय में पूर्व छात्रों का व्हाट्सएप समूह बनाकर आपसी संवाद को मजबूत करने पर बल दिया गया।

बैठक में आगामी 23 अक्टूबर 2026 को पंडित वासुदेव एक नारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर, करहरिया (बांका) में प्रस्तावित विशाल पूर्व छात्र सम्मेलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर मीडिया प्रमुख आशीष, पूर्व छात्र प्रमुख पंकज, अनन्या, पाखी, नाजुक प्रिया, श्रुति सुमन, स्वाति सौम्या, रोशन अंकित, रवि राज विक्रम, राजवीर एवं नितेश सहित कई लोग उपस्थित थे।