Advertisement

अपहरण के आरोप में दर्ज मामले में युवती बरामद, बालिग होने की पुष्टि

-अपहरण के आरोप में दर्ज मामले में युवती बरामद, बालिग होने की पुष्टि

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक। जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र से एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद परिजनों ने पियर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार, हत्था पंचायत की रहने वाली करीब 20 वर्षीय युवती के लापता होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।


पियर थाना पुलिस ने दर्ज केस के दूसरे ही दिन युवती को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बरामद युवती बालिग है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।