Advertisement

कलमबाग रोड पर बना स्पीड ब्रेकर, हादसों पर लगेगा ब्रेक

-कलमबाग रोड पर बना स्पीड ब्रेकर, हादसों पर लगेगा ब्रेक

मुजफ्फरपुर। शहर के व्यस्त कलमबाग रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने यहां स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) का निर्माण कराया है।
बताया जाता है कि कलमबाग रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार है, जहां पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती थीं। स्थानीय निवासियों के अनुसार पेट्रोल पंप से निकलने वाले वाहनों और मुख्य सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच समन्वय की कमी के चलते यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता था।


इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क पर पीली और काली पट्टियों वाला मानक स्पीड ब्रेकर बनाया गया है, ताकि वाहन चालक अपनी गति धीमी करने को मजबूर हों। नए स्पीड ब्रेकर से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों और पेट्रोल पंप पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पार करने में भी सुविधा होगी।
विशेष रूप से ब्रेकर पर चमकदार रंगों का उपयोग किया गया है, जिससे रात के समय भी यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब इस ब्लैक स्पॉट पर हादसों का सिलसिला थमेगा।