Advertisement

गायघाट में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

-गायघाट में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

दीपक कुमार, गायघाट।
गायघाट थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।


ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बरामद सभी मोटरसाइकिलें अलग-अलग कंपनियों की हैं और यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गायघाट थाने में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है तथा इससे जुड़े और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
वहीं, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।