Advertisement

निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, 300 से अधिक मरीजों की हुई जांच

-निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, 300 से अधिक मरीजों की हुई जांच

जनकपुरधाम।मिश्रीलाल मधुकर: तेली कल्याण समाज नेपाल वार्ड-16, कपिलेश्वर के तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर में शहीद गंगा लाल श्रेष्ठ अस्पताल, जनकपुरधाम के निर्देशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश साह समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 300 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। टीम में डॉ. पूर्ण प्रताप साह (इंटरनल मेडिसिन), डॉ. जयनाथ साह (स्त्री एवं प्रसूति रोग), निर्मेश साह (हड्डी एवं नस रोग), डॉ. राजेश कुमार साह (ईएनटी) और संतोष कुमार साह (दंत चिकित्सक) शामिल रहे। शिविर में जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।


इसके साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
बिगुल साह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संविधान सभा सदस्य व पूर्व मंत्री अरविंद कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, वार्ड अध्यक्ष रामचंद्र पंजियार समेत जानकी राम साह, दीपेंद्र साह, परमेश्वर साह, राम बाबू साह, शिव कुमार साह, श्याम साह, शंभू साह और किशोरी साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।