Advertisement

टॉपर्स का सम्मान: मटिहान दरियापुर विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

-टॉपर्स का सम्मान: मटिहान दरियापुर विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

सारण।उच्च माध्यमिक विद्यालय मटिहान, दरियापुर (सारण) में इंटर बोर्ड परीक्षा, मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 तथा वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉपर्स छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका सविता यादव ने किया।
समारोह में कक्षा 12वीं, 10वीं, 9वीं और 11वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रधानाध्यापिका सविता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इन टॉपर्स से प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।