Advertisement

गायघाट में हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

-गायघाट में हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

गायघाट | दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेरूआ गांव निवासी प्रभाकर सिंह की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण निषाद चौधरी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर जोर दिया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।