Advertisement

चंपारण:तुरकौलिया के नये थानाध्यक्ष बने संपत, उमाशंकर मांझी सस्पेंड

-चंपारण:तुरकौलिया के नये थानाध्यक्ष बने संपत, उमाशंकर मांझी सस्पेंड

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब कांड मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने लापरवाही बरतने वाले तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं एसपी ने तुरकौलिया थानाध्यक्ष की कमान 2018 बैच के पुअनि संपत कुमार सिंह को सौंपी है। संपत कुमार सिंह इसके पूर्व मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे। जहां उनकी बेहतर कार्य दक्षता को देखते हुए एसपी ने उन्हें तुरकौलिया थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापना का आदेश दिया है।