Advertisement

मासूम की हत्या के बाद भी कार्रवाई नहीं, न्याय की गुहार लेकर डीआईजी पहुंची मां

-मासूम की हत्या के बाद भी कार्रवाई नहीं, न्याय की गुहार लेकर डीआईजी पहुंची मां

मुजफ्फरपुर: जिले में एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज परिजनों का आक्रोश सामने आया है। बताया गया कि 8 फरवरी को एक छोटे बच्चे की हत्या कर उसका शव पास के पोखर में फेंक दिया गया था।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद नामजद आवेदन देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर परिवार में गहरा आक्रोश और निराशा है।


न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर मृतक बच्चे की मां ने आज तिरहुत रेंज के डीआईजी से मुलाकात की और पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मां ने बताया कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी होती। उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने की अपील की है।
अब इस मामले में डीआईजी स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।