-पत्रकार सागर सूरज को पितृ शोक, शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि
-पत्रकारों ने कहा- समाज ने खोया एक संवेदनशील और निस्वार्थ मार्गदर्शक
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले के सामाजिक और बौद्धिक जगत के सरोकारी
पत्रकार सागर सूरज के पिता, वयोवृद्ध अधिवक्ता सह वरिष्ठ समाजसेवी एपीपी साधु शरण ठाकुर का निधन गत 27 मार्च 2026 को लंबी बीमारी के उपरांत हो गया। उनके निधन से खास कर बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे पत्रकार के अच्छे पिता होने के नाते वे पत्रकारों के हितैषी भी थे। हंसमुख इतने थे कि रोता हुआ व्यक्ति भी उनकी बातों से हंस पड़ते। जिन्हें लोग प्रेम से ‘साधु बाबा’ भी कहकर पुकारते थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
आज उनकी यादों को सम्मान देते हुए में शहर स्थित पत्रकार भवन में प्रेस क्लब मोतिहारी के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय कौशिक ने की। जबकि महासचिव राकेश कुमार ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

शोक सभा में जिले पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा, “साधु शरण ठाकुर जी महज एक अधिवक्ता नहीं, बल्कि एक जीवंत व्यक्तित्व थे। वे एक ऐसे इंसान थे जो रोते हुए व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान लाने का हुनर रखते थे। आज हमारे बीच से एक ऐसा मार्गदर्शक चला गया है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।”
उन्होंने सामाजिक संवेदना की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र रहेगी।
पत्रकारों ने कहा कि ‘साधु बाबा’ का जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे पत्रकारिता और विधिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय और दीन-दुखियों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।
शोक सभा के अंत में शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार, नरेंद्र झा, राजन दत्त द्विवेदी, सुजीत कुमार सिंह, अरुण तिवारी, कैलाश गुप्ता, सचीन पांडेय, नीरज कुमार , रोहित कुमार, रजनीश कुमार, अमरजीत सिंह, दिग्विजय भारतद्वाज, धर्मेंद्र कुमार उर्फ कपूर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं शहर के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।











