Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर की निरंतर हो रही होम डिलीवरी, गैस गोदामों पर दंडाधिकारी नियुक्त: डीएम

–घरेलू गैस सिलेंडर की निरंतर हो रही होम डिलीवरी, गैस गोदामों पर दंडाधिकारी नियुक्त: डीएम

– सभी अनुमंडल में धावा दल सक्रिय, निरंतर जांच एवं अनुश्रवण जारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अब घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी दी जा रही है। गैस गोदाम एक गैस एजेंसियों के दफ्तरों पर नजर रखने के लिए दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने देते हुए बताया जिले के सभी छह अनुमंडल में धावा दल गठित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहीं से भी शिकायत मिलने पर फौरन जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बताया कि सभी गैस कंपनी के एजेंसी के स्टॉक की नियमित रूप से जाँच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे जिला में निरंतर की जा रही है। प्रखंड,अनुमंडल एवं जिला स्तर पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है।
जिला के सभी एसडीएम अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई कर रहे है। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलिंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है।


सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी / आपूर्ति निरीक्षको के द्वारा सभी गैस वितरको की लगातार जांच की जा रही है।
सभी गैस वितरक एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात ससमय घरेलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित करें। गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी नही करने का निर्देश दिया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष सुबह 7:00 बजे से रात्रि के 9:00 बजे तक लगातार संचालित है, साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेने की शिकायत नियंत्रण कक्ष में दें।

– जिले में 30982 गैस सिलेंडर के स्टॉक उपलब्ध : डीएसओ

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 56 वितरक हैं। जिनके पास आज की तिथि में कुल 13064 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है। भारत गैस के कुल 28 वितरक हैं, जिनके पास कुल 5625 घरेलू गैस सिलिंडर स्टॉक में है। हिंदुस्तान पैट्रोलियम गैस के कुल 31 वितरक हैं। जिनके पास आज की तिथि में कुल 12293 घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिला में तीनों गैस एजेंसी के पास आज की तिथि में 30982 गैस सिलेंडर के स्टॉक उपलब्ध है। आज तीनों एजेंसी को मिलाकर कुल 13144 की बुकिंग की गई है।
बताया कि आज मार्च 2026 को कुल 15142 घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति कराई गई है। आज की तिथि में जिला में स्थित बॉटलिंग प्लांट से कुल 14919 सिलेंडर डिस्पैच किए गए हैं।