Advertisement

गायघाट कांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

–गायघाट कांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर/गायघाट | दीपक।

गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस-ग्रामीण टकराव के दौरान हुई मौत के मामले में सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर “हल्की राजनीति” नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि न्याय के लिए संघर्ष जरूरी है, लेकिन छोटी-छोटी राजनीति से समाज को नुकसान होता है और इससे न तो न्याय मिलता है और न ही सामाजिक सौहार्द बना रहता है।
उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए वे उनके साथ खड़े हैं।
सांसद के आगमन पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने उनसे निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, प्रशासन पर भी इस मामले में जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।