–जदयू नेता राम नरेश सिंह का निधन, विधायक ने जताया शोक।
**********************************
कांटी क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी, जनता दल यूनाइटेड के नेता, लंबे समय तक विधायक प्रतिनिधि रहे अस नगर निवासी रामनरेश सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। स्वर्गीय सिंह के निधन का सूचना मिलते पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अजीत कुमार उनके पैतृक गांव असनगर पहुंचे जहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। विदित हो कि स्वर्गीय सिंह लंबे समय तक विधायक अजीत कुमार के प्रतिनिधि रहे थे ,साथ ही वे हर एक सामाजिक गतिविधि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे । स्वर्गीय सिंह का गरीबों के प्रति काफी आदर था,वे संपूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के लिए काम किया। स्वर्गीय सिंह के निधन से कांटी क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी शोक व्याप्त है , सबों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण कराने का प्रार्थना कियाl

स्वर्गीय सिंह के अंतिम संस्कार में विधायक अजीत कुमार के अलावा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मरवन के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, अशोक पासवान, गजाधर पटेल, बंटी शाही, मुखिया इंद्र मोहन झा, साकेत रमन पांडे,मंकू पाठक, शंभू नाथ चौबे, मुरारी झा, राम सागर चौधरी ,सुरेंद्र सिंह ,सुमन कुमार सिंह, पवन कुमार ,रविंद्र सिंह , मोहम्मद हफीज ओजैर ,अमन कुमार, पप्पू तिवारी, चंदेश्वर महतो, चुल्हाई महतो, मुन्ना ओझा, सुनील ओझा, राज नारायण साह, हरेंद्र बैठा, रंजीत चौधरी, नागेंद्र पंडित, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह ,अजय शर्मा, पप्पू तिवारी, जय किशन कुमार चौहान, अजय चौधरी ,सुधीर सिंह ,पैक्स अध्यक्ष अजय ठाकुर ,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रमेश ठाकुर आदि मुख्य रूप से शामिल थे।










