Advertisement

होली गीत लॉन्च के साथ मुरौल में भव्य होली मिलन समारोह, रंग–अबीर संग गूंजे भोजपुरी गीत

-होली गीत लॉन्च के साथ मुरौल में भव्य होली मिलन समारोह, रंग–अबीर संग गूंजे भोजपुरी गीत

मुजफ्फरपुर। जिले के मुरौल नगर क्षेत्र में होली के शुभ अवसर पर मुख्य पार्षद रामनरेश प्रसाद मेहता द्वारा अपने आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह का माहौल पूरी तरह रंगों और उल्लास से सराबोर रहा। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच पर्व का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण S.A.V प्रोडक्शन हाउस द्वारा तैयार किया गया नया होली गीत लॉन्च रहा। देसी तड़का और भोजपुरी रंग से सजा यह गीत दर्शकों को खूब भाया।

गीत को YouTube पर ‘S A V BHOJPURIYA’ चैनल के माध्यम से जारी किया गया है। गीत के लॉन्च होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
S.A.V. प्रोडक्शन हाउस के संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने नए कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए एक-दूसरे को रंग लगाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाया।