–मुजफ्फरपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, बागमती किनारे 4 ट्रैक्टर व 2 जेसीबी जब्त
मुजफ्फरपुर।
कटरा थाना क्षेत्र में बागमती नदी पर बने गोरधोआ पुल के निकट बागमती योजना बांध के पास बालू माफिया द्वारा अवैध रूप से अर्द्धबालू युक्त मिट्टी का खनन किए जाने का मामला सामने आया है।
सूचना मिलते ही कटरा थाना की पुलिस एवं खनन विभाग बिहार की टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध खनन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर और 2 जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नदी और बांध क्षेत्र में अवैध खनन से पर्यावरण एवं तटबंध की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थाने लाकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है।











