Advertisement

पूर्व विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सख्त कार्रवाई की मांग

-पूर्व विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सख्त कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के बंगाही गांव में ऑटो चालक कृष्णमोहन साह की पत्नी एवं तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या से जुड़े मामले में गायघाट के पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।


इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में पूर्व विधायक निरंजन राय ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।