Advertisement

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का धरना चौथे दिन भी जारी

-मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का धरना चौथे दिन भी जारी

मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रनिंग स्टाफ का धरना आज चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। धरना दे रहे कर्मचारियों ने मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
रनिंग स्टाफ का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।


धरने के कारण यात्रियों और रेल प्रशासन की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, कर्मचारियों ने रेल प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की है।