-मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी ₹19 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को उनके निजी आवास पर छापेमारी कर ₹19 हजार की रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी पर लंबे समय से रिश्वत मांगने की शिकायत मिल रही थी,

जिसके बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुट गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।












