-तुलसी पूजन उत्सव पर साधकों ने किया 2100 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण
मुजफ्फरपुर। श्री योग वेदांत सेवा समिति, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में परम् पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से गुरुवार को जिले के पांच स्थानों पर तुलसी पूजन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम देवी मंदिर, रमना के निकट आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों साधकों ने गुरु पूजन एवं तुलसी माता का विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत तुलसी चालीसा का पाठ, आरती तथा तुलसी माता की 108 परिक्रमा की गई। कार्यक्रम के दौरान देवी मंदिर रमना के पास शहरवासियों के बीच 1008 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही लोगों को तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गई। इसके पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।

इसके बाद साधकों की टोली जिला स्कूल मैदान में आयोजित राम कथा स्थल पर पहुंची, जहां उपस्थित धर्मपरायण लोगों के बीच तुलसी पूजन की महत्ता और आवश्यकता पर चर्चा की गई। यहां भी धर्म प्रेमियों के बीच 1100 तुलसी पौधों एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव जितेंद्र भाई, महामंत्री प्रभात कुमार प्रभाकर, उपाध्याय राघवेंद्र भाई, सतेन्द्र दत्त, संजय भाई, अंजनी भाई, संजीव भाई, मुरारी मोहन, रीता बहन, रागिनी बहन, गुंजन बहन, रंजू बहन, जाह्नवी बहन, भारती बहन सहित सैकड़ों साधक भाई-बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्था के महामंत्री प्रभात कुमार प्रभाकर ने बताया कि श्री योग वेदांत सेवा समिति, मुजफ्फरपुर द्वारा आगामी 14 फरवरी को शहर के विभिन्न भागों में धूमधाम से मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया ।













