Advertisement

शैक्षिक परिभ्रमण भी छात्रों के लिए आवश्यक

-शैक्षिक परिभ्रमण भी छात्रों के लिए आवश्यक

भागलपुर।
गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, भागलपुर के दशम कक्षा के छात्रों द्वारा रविवार को शैक्षिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। इस क्रम में छात्र बांका जिला स्थित ओढ़नी डेम पहुँचे, जहाँ उन्होंने डेम की उपयोगिता, संरचना तथा आर्थिक महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उससे संबंधित चार्ट भी तैयार किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर शैक्षिक परिभ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक होता है। इससे छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं साक्षात अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके बौद्धिक विकास में सहायक होता है।
परिभ्रमण में दशम कक्षा के चारों खंडों के सभी छात्र शामिल हुए। साथ ही वर्ग के आचार्य दीपक कुमार झा, विजय कांत झा, महेश कुमार, अमित कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिंह, प्रगति सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शैक्षिक परिभ्रमण का भरपूर आनंद उठाया।