-मतदाता जागरूकता की ओर कदम — बन्दरा में निकली रैली, बीडीओ ने दिलाई शपथ
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
प्रखण्ड मुख्यालय बन्दरा में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने मतदाता शपथ दिलाकर की। इसके पश्चात जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को “हर वोट जरूरी है” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सीडीपीओ, सभी एलएस, सेविका एवं जीविका पदाधिकारी समेत कई कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान अवश्य करने का आह्वान किया गया।
#MatdataJagrukta #VoterAwareness #BandraBlock #Muzaffarpur #HarEkVoteZaruriHai #VoteForDemocracy #SVEEP #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











