-गायघाट में मतदान केंद्रों की तैयारी के निर्देश — विद्यालय प्रधानों को दी गई सख्त चेतावनी
मुजफ्फरपुर।दीपक तिवारी।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रेक्ष्य अधिकारी (PO-cum-BEO) गायघाट, बोचहां और बंदरा तारा कुमारी की ओर से सभी मतदान केंद्र वाले विद्यालय प्रधानों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देश में कहा गया है कि जिन कमरों में मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, उन कमरों से 1 से 2 बेंच छोड़कर शेष सभी बेंच और डेस्क अन्य कमरों में शिफ्ट कर दिए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदान के लिए साफ-सुथरे और उपयुक्त कमरों का ही आवंटन किया जाए।

इसके अलावा विद्यालय परिसर, जलस्थान (पेयजल व्यवस्था) और शौचालयों की पूरी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है या मतदान पदाधिकारी की ओर से कोई प्रतिकूल रिपोर्ट दी जाती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी।
निर्देश में कहा गया है कि इस आदेश को “सर्वोच्च प्राथमिकता” के रूप में लिया जाए और सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं।
#BiharElections2025 #GaiGhat #MuzaffarpurNews #ElectionPreparation #MatdanKendra #VoteForDemocracy #SVEEP #BEOInstructions #BoothManagement #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











