-योगी आदित्यनाथ का बिहार में प्रहार — ‘इंडिया गठबंधन के तीन बंदर: पप्पू, टप्पू और अप्पू’
-दरभंगा और मुजफ्फरपुर की सभाओं में गरजे यूपी सीएम, कहा — बिहार की जनता आस्था और विकास के साथ है
दरभंगा/मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा के केवटी और मुजफ्फरपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
केवटी में बीजेपी उम्मीदवार मुरारी मोहन झा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि “आस्था का सम्मान करने वाली बिहार की जनता एनडीए के साथ है।” उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया गठबंधन’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब इसमें भी “तीन बंदर” हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू।
योगी ने कहा —
> “महात्मा गांधी के तीन बंदर होते थे। आज इंडिया गठबंधन के भी तीन बंदर हैं — पप्पू सच नहीं बोल सकता, टप्पू सही नहीं देख सकता और अप्पू सच नहीं सुन सकता। ये तीनों बिहार में घूम रहे हैं और बिहार की सुरक्षा और विकास में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने नाम लिए बिना इशारा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की ओर किया।

लालू प्रसाद पर सीधा हमला:
योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार का कोई विकास नहीं हुआ — सिर्फ परिवार का विकास हुआ।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं, जबकि लालू यादव के लिए केवल राबड़ी देवी का परिवार ही उनका परिवार है।”
यूपी-बिहार का अटूट रिश्ता:
योगी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध सिर्फ भौगोलिक नहीं, बल्कि आत्मा और संस्कृति का संबंध है। यह वही संबंध है जो भगवान राम और माता जानकी के बीच था।”
‘1992 से 2005 तक बिहार में डर का माहौल था’:
मुजफ्फरपुर में हुई सभा में योगी ने कहा कि 1992 से 2005 तक बिहार में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू जैसा माहौल होता था। “पटना हाईकोर्ट ने तब टिप्पणी की थी कि बिहार में सरकार का संचालन गुंडों के द्वारा किया जा रहा है। पेपर लीक एक धंधा बन चुका था और गरीबों को राशन तक नहीं मिलता था।”
उन्होंने कहा कि “चारा घोटाले से लेकर माफिया राज तक, बिहार ने अराजकता के वो दिन देखे हैं जिन्हें जनता अब कभी नहीं दोहराना चाहती।”
योगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में आज विकास के रास्ते खुल चुके हैं और जनता का विश्वास एनडीए सरकार के साथ है।
#BiharElections2025 #YogiAdityanath #Muzaffarpur #Darbhanga #MurariMohanJha #BJP #NDA #INDIAAlliance #PappuTappuAppu #YogiInBihar #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ #LokSabha2025 #VoteForDevelopment #BiharPolitics











