-बरौनी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण
संवाददाता। सोनपुर।
सोनपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती द्वारा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बरौनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था, होल्डिंग एरिया, मेडिकल सुविधाओं, एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन), पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों एवं प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई का विस्तृत अवलोकन किये।
निरीक्षण के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री तांती ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध मेडिकल सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया गया और आपात स्थिति में तत्पर सेवाएँ सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने ATVM मशीनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिये। साथ ही होल्डिंग एरिया एवं प्रतीक्षालयों में आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों की सराहना करते हुए कहे कि “बरौनी स्टेशन सोनपुर मंडल का एक प्रमुख जंक्शन है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर इसे और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में सतत प्रयास करें।”
निरीक्षण दल में मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारियाँ साझा किये एवं सुधार के सुझाव दिये।













