Advertisement

यह विकसित भारत बनाने का समय : डिप्टी एम

-यह विकसित भारत बनाने का समय : डिप्टी एम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

बन्दरा प्रखण्ड के रतवारा बेसिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को गायघाट विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा आयोजित की गई।चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए Up के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बिहार में एनडीए सरकार बनाने का समय नहीं है। विकसित भारत बनाने का समय है। नीतीश मोदी की जोड़ी राम लक्षण की जोड़ी है।बिहार आकर उनका कांसेप्ट बदला। डबल इंजन की सरकार में बहुत बदलाव एवं विकास हुआ है। यह महागठबंधन के लोगों से नहीं देखा जा रहा है। कांग्रेस में 1 रुपये में 15 पैसा लोगों तक पहुंचती थी।बाकी उनके लोग एवं बिचौलिए खा जाते थे।
आप ही अपने बूथ के मोदी-नीतीश है।मजबूती से बूथ को जीतने का आप संकल्प लीजिए। 2025 के जीत का संदेश हमारे दुश्मन देश तक जाएगा। उन्होंने 4 पंक्तियों के मुहबरो से मोदी को अद्भुत पुरूष बताया। ऐसे लोग धरती पर कम आते हैं।तेजस्वी यादव एंड कम्पनी भी वही कर रहे तो उनके पिता लालू यादव करते थे।इनका काम गुंडों बदमाशो को संरक्षण देने है। विकास इन्हें पसंद नहीं है।नीतीश कहते कम हैं।करते ज्यादा है। मैंने बिहार आकर यह महसूस किया है।महागठबंधन की सरकार में 2 हज़ार के लाभ के बदले 1700 रुपये उनके खाते में जाता। 300 ही आपतक पहुंचता। उन्होंने वोट कटवाओ से सतर्क रहने एवं एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने जयश्री राम के नारे भी लोगों से लगवाए।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय:
वोट काटने की कोशिश और बड़ी साजिश। एकजुटता से इसे रोका और नाकाम किया जा सकता। कभी क्षेत्र में पैदल चलता मुश्किल था। कभी बच्चे दूध के लिए बिलखते थे। लालू ने दूध घोटाला किया था। बिहार में अपराधी लालू के यहां गड्ढों में छुपे होते थे। अपहरण उद्दोग चलता था। मोदी-नीतीश के भगीरथ प्रयास से बिहार की सूरत बदली।गरीबी एवं बिचैलिया मिटाया जा रहा । ऑपरेशन सिंदूर में यदि हमारी सेना आगे बढ़ती तो पाकिस्तान में घुस जाती। ऐसा होता तो उनका अस्तित्व मिट जाता।


अयोध्या में श्रीराम एवं सीतामढ़ी में सीता माता के भव्य मंदिर की परिकल्पना को हमारी सरकार पूरा की।बिहार को जंगलराज से एवं बच्चो के भविष्य को बचाना है। एनडीए सरकार इसके विकल्प एवं संकल्प है।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि साल 2005 से पहले बिहार की स्थिति बदतर थी। आज के नौजवानों को 25 साल पहले के राज पता नहीं।लेकिन जो जानते हैं।इसके एहसास से डरते है । घर से निकला लोग सुरक्षित आएगा इसकी गारंटी नहीं। लालू राज में नई स्कॉर्पियों में राइफल का नोक निकाल कर लालू के गुंडे चलते थे।नीतीश राज में कोई माई का लाल ऐसा नहीं कर सकता।मियां-बीबी के राज में अपहरण उद्दोग चलता था।उसका फैसला पटना में लालू-राबड़ी के यहां होता था। झारखंड बंट वाडा के बाद बिहार में लालू और बालू बच गया। नीतीश जब सरकार में आये तो कहा न्याय के साथ विकास होगा।यही शुरू हुआ विकास काम। आज नेशनल हाईवे पर 70 से कम स्पीड गाड़ी नहीं चलती। पहले बिजली सपना एवं परिकल्पना थी। अब निर्बाद बिजली मिलती है।आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया।जीविका के माध्यम से 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को संगठित किया।रोजगार लिए खातों में पैसे दिए गए।उन्होंने मैथली भाषा मे भी सभा सम्बोधित करते कहा कि आज मुफ्त बिजलीं नीतीश सरकार की देन।तेजस्वी जमीन अपने नाम लिखाकर रोजगार देने का काम किया। लालू-राबड़ी राज में बिहार का बजट कम रहता था।नीतीश राज में बिहार का बजट बढ़ा है।देश की अर्थव्यवस्था मोदी राज में 11 वे से 5 स्थान पर आया है।
यूपी के सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि 2005 के बाद का बिहार विकसित,समृद्ध है। पेंशन एवं आत्मनिर्भर योजना एवं रोजगार योजना से महिलाएं समान्नित हुई है। तेजस्वी पर तंज,जो परिवार का नहीं हुआ,वह बिहार का क्या होगा। फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।पूर्व सांसद कविता सिंह ने संबोधित करते कहा कि 2010 में वीणा देवी थी।अब उनकी पुत्री कोमल सिंह आपके साथ है।लालू राज में अपहरण,बलात्कार का बोलबाला,सड़क का खस्ताहाल था।रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि
बिहार में जंगलराज की समाप्ति कर मंगल राज ललन-नीतीश की देन।
सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य में बदलाव नीतीश सरकार की देन।आज हंसते-मुस्कुराते बिहार को नया बिहार,नीतीश कुमार का स्लोगन सार्थक हुआ। आज रोता-कल्पता-बिलखता बिहार नहीं है।एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह: गायघाट के लोगों की विश्वास को कभी न झुकने न देगी। हम 90 के दशक की लालू सरकार का दौड़ नहीं आने देंगे। जात-पात के नाम पर बांटने वालो को मुंहतोड़ जबाब दें।हम सभी गायघाट के संतान की तरह एकजुट जबाब दें।