Advertisement

21 अक्टूबर को मीनापुर और कांटी से सीएम नीतीश करेंगे चुनावी सभा की शुरुआत

-21 अक्टूबर को मीनापुर और कांटी से सीएम नीतीश करेंगे चुनावी सभा की शुरुआत

-29 को पीएम मोदी के मुजफ्फरपुर आने की संभावना

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुजफ्फरपुर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 21 अक्टूबर को जिले के मीनापुर और कांटी में जनसभा कर चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर सभा की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस सभा के माध्यम से एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान को गति दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

इधर, जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भी चर्चाएँ तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का 29 या 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर दौरा संभावित है। हालांकि, कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

नीतीश कुमार और पीएम मोदी दोनों की सभाओं को लेकर एनडीए कार्यकर्ता चुनावी अभियान में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं, वहीं विपक्षी दलों ने भी अपने प्रचार को तेज कर दिया है।

#मुजफ्फरपुर #मीनापुर #कांटी #नीतीशकुमार #पीएममोदी #चुनावीसभा #एनडीए #बिहारचुनाव2025 #राजनीतिकहलचल #मुजफ्फरपुरदौरा