Advertisement

राजापाकर में शिक्षक सुनील कुमार यादव को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

-राजापाकर में शिक्षक सुनील कुमार यादव को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

-छात्रों व शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि-स्वरूप सम्मान

राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)।

राजकीय मध्य विद्यालय भलुई के समर्पित शिक्षक सुनील कुमार यादव के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ने कहा कि “सुनील कुमार यादव एक आदर्श शिक्षक रहे हैं जिनका कार्यकाल न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक रहा है। उनके छात्रों और सहकर्मियों से मधुर संबंध ने विद्यालय को एक परिवार का रूप दिया।”

विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें फूलमाला और बुके भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें कलम, डायरी, कॉपी और अन्य सामग्री स्मृति स्वरूप प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक नगीना राय ने की, जबकि संचालन राजेश कुमार ने किया।

समारोह में वक्ताओं ने सुनील कुमार यादव को एक कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और प्रेरणादायक शिक्षक बताया।
मौके पर प्रधानाध्यापक धर्मवीर कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, उपेंद्र प्रसाद सिंह, श्रवण कुमार, शैलेश कुमार, वकील राय, रविंद्र सिंह, राज बीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय परिसर गूंज उठा— “सुनील सर अमर रहें” के नारों से, जब विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।