Advertisement

महागठबंधन प्रत्याशी रंजीत राम ने दाखिल किया नामांकन, लगाए “बदलो सरकार-बदलो बिहार” के नारे

-महागठबंधन प्रत्याशी रंजीत राम ने दाखिल किया नामांकन, लगाए “बदलो सरकार-बदलो बिहार” के नारे

समस्तीपुर।संवाददाता।
131-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से भाकपा(माले) के प्रत्याशी एवं इंकलाबी नौजवान सभा के युवा नेता कॉ. रंजीत राम ने गुरुवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर दिलीप कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल

नामांकन के बाद उन्होंने अनुमंडल परिसर स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर और मगरदही घाट स्थित शहीदे-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे, जो “जन-जन की एक ही पुकार, बदलो सरकार – बदलो बिहार” के नारे लगा रहे थे। माहौल जोशपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।

#समस्तीपुर #कल्याणपुरविधानसभा #रंजीतराम #भाकपामाले #महागठबंधन #बदलोसरकारबदलोबिहार #चुनाव2025 #नामांकन