Advertisement

मुजफ्फरपुर में मनोज तिवारी की सभा में हंगामा, रामसूरत राय समर्थकों ने दिखाया काला झंडा

-मुजफ्फरपुर में मनोज तिवारी की सभा में हंगामा, रामसूरत राय समर्थकों ने दिखाया काला झंडा

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के बाद क्लब मैदान में आयोजित सभा के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई जब औराई से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री रामसूरत राय के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों ने सांसद मनोज तिवारी के सामने ही काला झंडा दिखाया और “रामसूरत राय जिंदाबाद”, “अजय निषाद मुर्दाबाद” के नारे लगाने लगे।

सभा में गायघाट से कोमल सिंह, औराई से रामा निषाद तथा सकरा से आदित्य राज एनडीए प्रत्याशी के अलावे केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद,वैशाली सांसद वीणा देवी,एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह एवं पूर्व सांसद अजय निषाद आदि भी मौजूद थे। हालांकि हंगामे के बावजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंच से अपना संबोधन जारी रखा और भीड़ को शांत रहने की अपील करते रहे।इस दौरान उन्होंने शायरी एवं भोजपुरी गाना भी सुनाए।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार औराई विधानसभा से पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद को टिकट दिया है, जिससे पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक रामसूरत राय के समर्थक नाराज हैं। समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने राय के साथ अन्याय किया है।

#️⃣ #मुजफ्फरपुर #मनोजतिवारीसभा #रामसूरतराय #रामा_निषाद #एनडीए #भाजपा_विवाद #औराई #बिहारचुनाव2025