Advertisement

मुजफ्फरपुर की चार सीटों पर एनडीए ने खोला पत्ता

-मुजफ्फरपुर की चार सीटों पर एनडीए ने खोला पत्ता

-कांटी से अजीत कुमार
-गायघाट से कोमल सिंह -मीनापुर से अजय कुशवाहा -और सकरा से आदित्य कुमार मैदान में

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने मुजफ्फरपुर जिले की कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांटी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री अजीत कुमार को एनडीए का टिकट मिला है। वे जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

वहीं गायघाट विधानसभा सीट से कोमल सिंह को एनडीए उम्मीदवार बनाया गया है। मीनापुर सीट से अजय कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है, जो जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा सकरा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से आदित्य कुमार को एनडीए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वे भी जदयू के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

जिले की इन चारों सीटों पर एनडीए की रणनीति अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।