-गायघाट से जदयू की कोमल सिंह, जनस्वराज ने अशोक सिंह को उतारा मैदान में; राजद में सस्पेंस बरकरार
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। जदयू ने कोमल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं जनस्वराज पार्टी ने पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता अशोक सिंह को मैदान में उतारा है।

दूसरी ओर राजद की ओर से अब तक प्रत्याशी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी राजद खेमे में सस्पेंस बरकरार रहा, जिससे क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण दिलचस्प बने हुए हैं।












