Advertisement

कुढ़नी में आजाद समाज पार्टी का भव्य आयोजन, नेत्री भारती का जोशीला संबोधन

-कुढ़नी में आजाद समाज पार्टी का भव्य आयोजन, नेत्री भारती का जोशीला संबोधन

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के केरमा खेल मैदान में आजाद समाज पार्टी की ओर से एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रखंड के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग जुटे। भीड़ में जोश और उत्साह का माहौल तब चरम पर पहुंच गया जब पार्टी की नेत्री भारती साहनी मंच पर पहुंचीं और अपने जोशीले संबोधन से जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नेत्री भारती ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की खामियां, सड़क, नल, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं पर खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और सरकार व प्रशासन को आम लोगों की समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आने की संभावना थी, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश बना रहा।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जौहर आजाद ने कहा कि “भारती साहनी हमारी बहन हैं, सभी लोग तन-मन-धन से उनका सहयोग करें।” कार्यक्रम में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

मंच पर मौजूद प्रमुख लोगों में रौशन चौधरी, सूर्या श्रीवास्तव, नवल कुमार, सोनू श्रीवास्तव, आलोक कुमार, राजू कुमार, मनीष पासवान, पत्रकार रीमा सिंह, समाजसेवी राम सहनी, मुकेश पासवान, मुहम्मद अमीर, लखन साह, गौतम कुमार सहनी, हरिकिशन यादव, अरविंद दास, विवेक कुमार, रेणु देवी पासवान समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।

सभा के समापन पर “जय भीम” और “जय भारत” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।