-हथिया की बरसात ने मोतिहारी में मुंबई जैसी मैरीन ड्राइव निर्माण की पोल खोल दी
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
मैरीन ड्राइव के निर्माण से मोतिहारी को मुंबई बनाने की तैयारी का पहला चरण पूरा ही हुआ ही था कि हथिया नक्षत्र की बरसात ने उसके निर्माण की तकनीकी मानकों का पोल खोल कर आज रख दिया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सड़क पर बारिश को घेर कर रखने और सड़क फिर से टूट जाने की व्यवस्था मुक्कमल है। जिसके बाद उसके मरम्मत का टेंडर निर्माण के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि अभी चुनावी मौसम भी है।

शहर के कमाउ पूत सपूत सभी इसके लीपापोती में खबर छपते ही जुट जाएंगे।
खैर जिले में करीब 18 घंटे से जारी बारिश ने गांव देहात से लेकर शहर को जलमग्न कर दिया है।
पूरा नगर कुछ घंटों की बारिश में डूब गया है। गली गली में घुटनों तक पानी भर गया है। नगर निगम, डबल इंजन सरकार और स्थानीय प्रशासन के बेतरतीब प्रयासों ने नगर को नरक बना डाला है। लेकिन पता नहीं किस उपलब्धि पर महोत्सव में मशगूल हैं जनप्रतिनिधि और ज़िला प्रशासन। दोनों महोत्सव की मस्ती में डूबे हैं और जनता पानी में डूबी है।













