-कुढ़नी: केरमा खेल मैदान में 8 अक्टूबर को आजाद समाज पार्टी का जनसंवाद
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित केरमा खेल मैदान में 8 अक्टूबर 2025 को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोहर आजाद के नेतृत्व में बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी की महिला नेत्री भारती लगातार पंचायतों और गांवों का दौरा कर रही हैं। वे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाना है।
पार्टी कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

बताते चलें कि भारती पहले से ही सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने शराब मुक्ति अभियान चलाकर समाज में जागरूकता फैलाई थी। 2008 से 2014 तक गरीबों की आवाज उठाने में वे सुर्खियों में रहीं। 2014 में शहीद जुब्बा सहनी की परपोती की शादी जनसहयोग से कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही। उन्हें संघर्षशील महिला के रूप में जाना जाता है और अक्सर उनकी तुलना फूलन देवी से की जाती है।
उनके ससुर दिवंगत मुसाफ़िर सहनी भी गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते रहे और कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव रहा है।
अब 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां के राजनीतिक समीकरण दिलचस्प होने वाले हैं। मौजूदा विधायक सह मंत्री केदार प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के रंजीत सहनी और सुनिता सहनी जैसे दिग्गज भी चुनावी दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
भारती ने हाल की प्रेस वार्ता में साफ कहा कि उनकी पार्टी जनता के मुद्दों और बुनियादी सवालों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।












