-मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी की धमाकेदार जीत, किंग कोबरा टीम 11-0 से पराजित
मुजफ्फरपुर।
जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज 25 सितंबर को खेले गए मुकाबले में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब B टीम को 11-0 से करारी शिकस्त दी।
स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित यह मैच मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी की स्मृति में खेला गया। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री रोहिताश्व तिवारी ने जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन तथा अन्य खेलप्रेमियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।

खेल की शुरुआत से ही फुटबॉल अकैडमी ने दबदबा बनाया। नौवें मिनट में जर्सी नंबर 4 यशराज सिंह ने पहला गोल दागा। इसके बाद जर्सी नंबर 8 आनंद ठाकुर, नंबर 15 रोहित साहनी, नंबर 11 ऋतिक कुमार, नंबर 20 गौतम कुमार, नंबर 6 रौनक राज, नंबर 7 कनिष्क कुमार और नंबर 3 अर्जुन पासवान ने गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत की। मध्यांतर तक स्कोर 7-0 रहा।
दूसरे हाफ में भी मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और चार और गोल दागे। मैच के अंत तक स्कोर 11-0 पर पहुंच गया। टीम के लिए यशराज सिंह ने हैट्रिक (3 गोल) और आनंद ठाकुर ने 2 गोल किए।
निर्णायक की भूमिका में विपिन कुमार, सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मालिक व शमीमुल हक उर्फ पप्पन तथा फोर्थ रेफरी के रूप में मणिराज प्रतिनियुक्त थे।












