-गायघाट में आयोजित हुई खरीफ किसान गोष्ठी 2025, वैज्ञानिक खेती पर हुई चर्चा
गायघाट/मुजफ्फरपुर। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) मुजफ्फरपुर के सौजन्य से प्रखंड गायघाट के पंचायत लक्ष्मननगर के ग्राम रूसलपूर रोसड़ा में खरीफ किसान गोष्ठी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन कुमार झा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। बैज्ञानिक डॉक्टर अर्पिता नालिया ने किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों जैसे धान, मक्का, गेहूं, तोरी, मसूर, चना की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद उप परियोजना निदेशक आत्मा, मनोज कुमार ने जलवायु अनुकूल खेती एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा, राजन झा ने कृषि, आत्मा और उद्यान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, ATM सुरेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अशोक शर्मा, किसान सलाहकार वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ओम प्रकाश कंचन, विमलेश सहनी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, नरेश कुमार, परशुराम कुमार और संजय पासवान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।












