-मुन्नी बैंगरी पंचायत में नल-जल योजना पर अनुरक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
मुजफ्फरपुर।दीपक।
बंदरा प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत स्थित सकरी विद्यालय में हत्था एवं मुन्नी बैंगरी पंचायत के सभी अनुरक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में नल-जल योजना से जुड़े विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन समय-सारणी पंजी संधारण, जल चौपाल के आयोजन, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने जैसे बिंदुओं पर जोर दिया गया। साथ ही अवनी एप एवं mGramseva से जुड़े कार्यों की जानकारी भी अनुरक्षकों को दी गई।

इस अवसर पर आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) से प्रखंड समन्वयक आलोक कुमार, अवधेश कुमार एवं सुनेहा कुमारी मौजूद रहे। वहीं पंचायत से उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, गोपाल कुमार, रामबाबू सहनी, जितेंद्र कुमार, सीमा देवी, गिरजा देवी तथा हत्था पंचायत से किरण देवी और मनोज कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।













