-नवनिर्मित शिव मंदिर के गुंबद पर कलश स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ धार्मिक अनुष्ठान
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड के पुरानी बाजार स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को गुंबद पर कलश स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के बीच पीतल का कलश मंदिर के शीर्ष स्थान पर प्रतिस्थापित किया गया।
मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष सौदागर साह, सचिव रामावतार साह, कोषाध्यक्ष हरेश ठाकुर, सत्येंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।

यह शिव मंदिर लगभग सौ वर्ष पुराना है, जो समय के साथ जीर्ण-शीर्ण हो गया था। सड़क निर्माण के दौरान मंदिर का हिस्सा नीचे पड़ जाने और संरचना क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने कमेटी बनाकर मंदिर का नवनिर्माण शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर को नए सिरे से भव्य रूप दिया जा रहा है।
कलश स्थापना के इस अनुष्ठान में सहयोग देने और उपस्थित होने वालों में सत्येंद्र कुमार, हजारी चौधरी, छबीला ठाकुर, दिनेश ठाकुर, पारस शाह, राजेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, पिन्का वर्मा, राजेंद्र शाह, विनोद शाह, राजीव कुमार, अखिलेश वर्मा, अनिल कुमार समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।












