Advertisement

छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी पहुंचे शहीद कुंदन के घर

-छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी पहुंचे शहीद कुंदन के घर

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव।

छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने शहीद कुंदन कुमार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए राजापाकर प्रखंड के गौसपुर बरियारपुर गांव निवासी वीर सपूत कुंदन सिंह के परिजनों से मिलने गुरुवार की देर शाम को सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी पहुंचे। सांसद ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद कुंदन सिंह की शहादत पर पूरा देश गौरवान्वित है।

यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने शहीद के परिवार को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का भी भरोसा दिया।

मौके पर अजीत सिंह , मनिंदर नाथ सिंह, गुड्डू सिंह, सानू झा, इंद्रमणि सिंह, गोलू सिंह, विकास सिंह, शम्भु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे. सभी ने नम आंखों से शहीद कुंदन सिंह को श्रद्धांजलि दी एवं उनके बलिदान को नमन किया.