-बहला फुसला कर भगा ले जाने का बराटी थाने में दिया आवेदन
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव। बाराटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर निवासी धर्मेंद्र पासवान ने अपनी बहन के अपहरण को ले बराटी थाने में प्राथमिक दर्ज किया है। जिसमें कहा है कि मेरे बगल के रहने वाले सोनू पांडे पिता बैद्यनाथ पांडे ग्राम अजमतपुर जिला वैशाली ने मेरी बहन सरिता कुमारी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया।

मेरी बहन घर से ₹90हजार एवं गहना जेवर करीब 70हजार रुपए का था जो सभी अपने साथ लेकर चली गई। सरिता कुमारी का मोबाइल एवं सोनू पांडे का मोबाइल दोनों पास में ही है। आवेदन में थाना अध्यक्ष से अपने स्तर से जांच कर बच्ची के बरामद की मांग की गई है।











