-इनर व्हील मौर्या की तरफ से इंद्रापुरम गर्ल्स पब्लिक स्कूल में किया नुक्कड नाटक का आयोजन
पटना 28 अगस्त।ब्यूरो।
इनर व्हील मौर्या की आईएएसओ कीर्ति कुमारी ने इंद्रापुरम गर्ल्स पब्लिक स्कूल में एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया जिसका शीर्षक था आजादी की लहर। इस पर लड़कियों को अपने अधिकारों की आजादी कैसे मिलनी चाहिए उन्हें पढ़ाई का अधिकार मिलना चाहिए कम उम्र में उनकी शादी नहीं करनी चाहिए इस पर नुक्कड नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी।

इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है।इस नुक्कड नाटक में इनर व्हील मोर्या की आइएओ कीर्ति कुमारी पूर्व अध्यक्षा रेनू वार्ष्णेय एडिटर प्रेरणा कुमारी सुधा सिंह और पूनम कुमारी ने छात्र छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या गुरमीत जी और कार्यक्रम इंचार्ज विशाखा लक्ष्मी जी ने सहयोग काफी सहारणीय रहा ।












