-स्थानांतरण उपरांत शिक्षक सत्यम कुमार का हुआ भावपूर्ण सम्मान
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में शिक्षक सत्यम कुमार के स्थानांतरण होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय शिक्षा-गणों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार, इंतखाब आलम खान, अभिषेक कुमार, आशा कुमारी, शिवांगी राज और श्वेता कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने कहा कि सत्यम कुमार ने विद्यालय में अनुशासन, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जो योगदान दिया है, वह सदैव याद रखा जाएगा। समारोह के अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।












