-राजस्व महाअभियान का पत्ता साफ़, जनता मायूस लौट गई
मुजफ्फरपुर/गायघाट। प्रखंड अंतर्गत जारंग डिह चौक स्थित जारंग पूर्वी पंचायत भवन पर शुक्रवार को राजस्व महाअभियान के तहत जारंग पश्चिमी और जारंग पूर्वी पंचायतों के लिए शिविर लगना तय था। लेकिन, तय समय पर राजस्व कर्मचारी मौके से गायब मिले।
राजस्व कर्मियों की गैरमौजूदगी से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्जनों ग्रामीण आवश्यक कार्यों की उम्मीद में पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारी न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा।

ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर केवल दिखावा बनकर रह गए हैं। मौके पर केवल दलालों का जमावड़ा नजर आया। लोगों का कहना है कि बिहार में राजस्व विभाग अफसरशाही और दलालों से घिरा हुआ है, जिससे आमजन को न्याय और सुविधा मिलना मुश्किल हो गया है।












