-गायघाट में जनसंपर्क अभियान पर निकले कुणाल कुमार, रजुआ पुल निर्माण व बागमती मुद्दे पर हुई चर्चा
गायघाट। जनसहमती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल कुमार मंगलवार को गायघाट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान पर निकले। इस दौरान उन्होंने केवटसा, बलौर नीधी और लदौर पंचायत में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।
लदौर पंचायत के ग्रामीणों ने रजुआ पुल के निर्माण की मांग उठाई और बागमती आंदोलन से जुड़ी जानकारी साझा की। वहीं, डॉक्टर हरिश्चंद्र सहनी चौक बलहा पर पहुंचे कुणाल कुमार से स्थानीय लोगों ने कहा कि बागमती तटबंध की कोई आवश्यकता नहीं है, यह उनके हित में नहीं है।

कुणाल कुमार ने कहा कि यदि जनता एकजुट होकर आवाज उठाए तो जनसहमती पार्टी उनकी मांगों में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने आंदोलन से जुड़े तथ्यों और प्रमाणिक जानकारी जानने में भी गहरी रुचि दिखाई।
इस मौके पर कुणाल कुमार ने चौरचन और तीज पर्व की शुभकामनाएँ भी दीं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उनके साथ धर्मेश मंडल, रामजी सहनी, संजय बिहारी, बिसो सहनी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।












