-राजापाकर में राजस्व महा अभियान के तहत शिविर सह कैंप आयोजित, 71 लोगों ने जमाबंदी व नामांतरण के लिए आवेदन भरे
राजापाकर। राजस्व महा अभियान के तहत गौसपुर बरियारपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में शिविर सह कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, शिविर प्रभारी अमित कुमार रंजन और अंचल कार्यालय के सभी ऑपरेटर शेखर कुमार, नवीन कुमार और संगम कुमार उपस्थित रहे।
पंचायत के सभी वार्डों में परपत्र वितरण के बाद कुल 71 लोगों ने जमाबंदी सुधार, बटवारा और नामांतरण संबंधी आवेदन जमा किए। मौके पर डीसीएलआर महुआ खुशबू पटेल ने औचक निरीक्षण किया।

शिविर में उपस्थित लोगों को राजस्व महा अभियान के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसमें डिजिटलकृत जमाबंदियों में त्रुटियों को सुधारना, रैयत का नाम खाता-खेसरा में अपडेट करना, छुटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना, विरासत और बंटवारे के नामांतरण की प्रक्रिया शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि जो किसान जमीन का बटवारा करना चाहते हैं, वे आपसी सहमति से बटवारा आवेदन भरकर राजस्व कर्मचारी को देंगे। उनके नाम पर अलग-अलग जमाबंदी दर्ज की जाएगी। यदि बहन भी है, तो शपथ पत्र देकर वह जमीन नहीं लेने की पुष्टि करेगी।
उक्त शिविर में पंचायत के किसानों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे कार्यक्रम की सफलता झलक रही थी।
#राजस्वमहा_अभियान #राजापाकर #जमाबंदी #बटवारा #नामांतरण #किसान_सुविधा #ग्राम_शिविर #संपत्ति_सुधार












