Advertisement

पीडीएस विक्रेताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

-पीडीएस विक्रेताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

मुजफ्फरपुर/बोचहां।
बिहार सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विक्रेताओं पर की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार की शाम बोचहां में पीडीएस विक्रेता संघ ने एक कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च सरकार के खिलाफ पीडीएस विक्रेताओं की लंबित मांगों को पूरा करने और हाल ही में हुए लाठीचार्ज की निंदा करने के लिए आयोजित किया गया था।
पीडीएस विक्रेता संघ के नेता अंबिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में पीडीएस विक्रेताओं ने हाल ही में पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन उन पर कथित रूप से बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, वाटर कैनन का उपयोग किया गया और कुछ विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। बोचहा के विक्रेताओं ने इसी घटना के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकाला और गिरफ्तार किए गए विक्रेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की।


इस मौके पर पीडीएस संघ के अध्यक्ष जगत यादव ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है और गिरफ्तार किए गए विक्रेताओं को रिहा नहीं करती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसका सीधा असर गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन पर पड़ेगा।
इस कैंडल मार्च में राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रशांत कुमार यादव, पुकार शाह, संजय कुमार, चंदन कुमार, शंकर पासवान, सुरेश पासवान, मोहम्मद असलम सहित बोचहा प्रखंड के सैकड़ों पीडीएस विक्रेता शामिल हुए। उन्होंने सरकार की जन-विरोधी और डीलर-विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया।