Advertisement

महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर वीआईपी की समीक्षा बैठक

-महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर वीआईपी की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरपुर।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुजफ्फरपुर कार्यालय में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 अगस्त को होने वाली महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर सहनी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भोगेंद्र सहनी, रंजीत सहनी, धीरू यादव, तबरेज आलम, मोइम अंसारी, सुनीता सहनी, संगीता कुमारी, साल्वी सहनी, मनीष निषाद, दीपक सहनी, सोनू सहनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।