-अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन प्रिंस कुमार का सम्मान समारोह, गोल्ड मेडल जीत कर किया क्षेत्र का नाम रौशन
राजापाकर (वैशाली)/संजय श्रीवास्तव।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैशाली जिले का परचम लहराने वाले कराटे खिलाड़ी प्रिंस कुमार को बुधवार को एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। जिला मुखिया संघ वैशाली के अध्यक्ष मंजेलाल राय ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रिंस कुमार ने 25 से 27 जुलाई 2025 तक कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 किलोग्राम भार वर्ग में नेपाल, मलेशिया और चीन के खिलाड़ियों को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
प्रिंस वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत मदारपुर हिलालपुर गांव के निवासी हैं। वे स्वर्गीय महेश राय के पुत्र हैं। सम्मान समारोह के दौरान नीतीश कुमार, गुड्डू राय, अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, मुकेश राय, गोलू सिंह, दीपू सिंह, अरुण सिंह एवं सुबोध पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रिंस की उपलब्धि पर गर्व जताया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












